दूसरे वीडियो में अंजू ने की पाकिस्तान की सुंदरता की जमकर तारीफ, नसरुल्लाह के साथ वादियों का उठा रही लुत्फ

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 26, 2023, 05:46 PM IST

नुमान खान नामक ब्लॉगर द्वारा रिकॉर्ड किए गए 4 मिनट लंबे वीडियो में अंजू को पाकिस्तान की सुंदरता की तारीफ करते हुए दिखाया गया है।

Anju Praises Pakinstan: पाकिस्तान पहुंचकर अपने प्रेमी से शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची भारतीय महिला अंजू ने अपने नए वीडियो में पाकिस्तान की खूबसूरती की खूब तारीफ की है। अंजू 23 जुलाई को पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए सीमा पार कर गई थी। जोड़े का एक वीडियो पहले ही आ चुका है। अब उनका दूसरा वीडयो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जहां उन्हें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर में पर्यटन स्थलों का मजा लेते देखा जा सकता है।

अंजू उर्फ फातिमा ने की पाकिस्तान की सुंदरता की तारीफ

नुमान खान नामक ब्लॉगर द्वारा रिकॉर्ड किए गए 4 मिनट लंबे वीडियो में अंजू को पाकिस्तान की सुंदरता की तारीफ करते हुए दिखाया गया है। राजस्थान के भिवाड़ी जिले की विवाहित भारतीय महिला अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक गई, जिससे उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया था। दोनों ने 25 जुलाई को शादी भी कर ली। अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया।

End of Feed