​'भारत को गैर-लोकतांत्रिक नहीं बनने देंगे', शिकागो में बोले राहुल गांधी, इजराइल-भारत रिश्ते, वैश्विक व्यवस्था पर भी रखी राय

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'अगर हम विपक्ष के कार्यकर्ताओं से कहें कि ठीक है, चुनाव मत लड़ो, तो उनका क्या होगा? अगर हम यह कह दें कि हम चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं, तो उसी क्षण भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।'

Rahul Gandhi US Visit: अमेरिकी दौरे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय चुनावों में कथित 'अनियमितताओं', इजराइल-भारत संबंधों, वैश्विक व्यवस्था सहित अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बात की है। इलिनॉय के शिकागो विश्वविद्यालय में ‘ईरान युद्ध और दुनिया में भारत की भूमिका’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भरोसा जताया कि चुनावी व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों का खुलासा आखिरकार होकर रहेगा।

Rahul Gandhi

अमेरिकी दौरे पर हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

'उसी क्षण भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'अगर हम विपक्ष के कार्यकर्ताओं से कहें कि ठीक है, चुनाव मत लड़ो, तो उनका क्या होगा? अगर हम यह कह दें कि हम चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं, तो उसी क्षण भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। हम भारतीय लोकतंत्र के ढांचे को खत्म नहीं करना चाहते।' उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावी व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लगातार उजागर करता रहेगा और इस मुद्दे को जनता के बीच उठाता रहेगा, जब तक लोगों को यह एहसास नहीं हो जाता कि पूरी चुनावी व्यवस्था को 'पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।' राहुल ने कहा कि 'मैं आपको फिर बताना चाहता हूं कि ब्राजीलियन मॉडल , जो कभी भारत आई तक नहीं, उसने देश के एक राज्य के चुनाव में 23 बार वोट डाला।'

End of Feed