यह युद्ध का युग नहीं है... ईरान-इजरायल वॉर के बीच पीएम मोदी ने साइप्रस में दिया अहम संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैंने और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता जताई। हम दोनों का मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है।

PM Modi in Cyprus- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस दौरे के दौरान सोमवार को कहा कि उन्होंने और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता जताई और दोनों का मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। पीएम मोदी ने यहां क्रिस्टोडौलिडेस के साथ व्यापक वार्ता के बाद उनके साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

PM Modi in Cyprus

साइप्रस में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम दोनों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता जताई। उनका नकारात्मक प्रभाव केवल उन क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है। हम दोनों का मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। बातचीत के जरिए समाधान और स्थिरता बहाल करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों में एक नया अध्याय लिखने का एक स्वर्णिम अवसर है।

End of Feed