किम जोंग उन का ऐलान यूक्रेन युद्ध में देंगे रूस का साथ, अमेरिका समेत नाटो देशों की बढ़ेगी चिंता

Kim Jong Un: किम जोंग-उन ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में रूस के सभी कदमों के समर्थन की बात कही। किम ने कहा कि दोनों देश अपने गठबंधन के स्तर के अनुरूप सभी रणनीतिक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं और यह दोनों देशों के बीच स्थापित उच्च रणनीतिक स्तर को दर्शाता है।

North Korea-Russia Relations: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में रूस के सभी कदमों के समर्थन की बात कही। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि किम ने यह टिप्पणी शनिवार को लावरोव के साथ बैठक में की। इससे एक दिन पहले रूसी मंत्री अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष के साथ दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता के लिए उत्तर कोरिया गए थे। केसीएनए ने कहा कि किम और लावरोव ने पिछले वर्ष जून में प्योंगयांग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ किम की शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौतों के ईमानदारी से क्रियान्वयन पर चर्चा की। इसके अलावा, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और विकसित करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। केसीएनए ने कहा कि किम जोंग-उन ने कहा कि उत्तर कोरिया, रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत, यूक्रेन संकट के मूल कारणों से निपटने के लिए रूसी नेतृत्व के सभी कदमों का बिना शर्त समर्थन और प्रोत्साहन करेगा।

North Korea-Russia Relations

यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया द्वारा रूस का समर्थन किए जाने पर लावरोव ने किम जोंग उन से मुलाकात की

किम के हवाले से केसीएनए ने कहा कि दोनों देश अपने गठबंधन के स्तर के अनुरूप सभी रणनीतिक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं और यह दोनों देशों के बीच स्थापित उच्च रणनीतिक स्तर को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने कूटनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक संचार की प्रशंसा की। इसके साथ ही रणनीतिक और सामरिक सहयोग को और मजबूत करने तथा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में ठोस कार्रवाई को तेज करने की अपनी मंशा व्यक्त की।

End of Feed