अमेरिका-साउथ कोरिया के युद्धाभ्यास से ठीक पहले भड़के किम! समुद्र में दागी बैलिस्टिक मिसाइल, एक हफ्ते में दूसरा टेस्ट

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के आगामी 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' सैन्य अभ्यास से पहले समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। 700 किमी से अधिक दूरी तय करने वाली इस मिसाइल परीक्षण के बाद क्षेत्र में तनाव गहरा गया है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच आयोजित होने वाले वार्षिक बड़े पैमाने के संयुक्त सैन्य अभ्यास से ठीक पहले तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। उत्तर कोरिया ने बुधवार को समुद्र की ओर अपनी एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर उत्तर कोरिया द्वारा किया गया यह दूसरा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण है।

north korea missile testing

नॉर्थ कोरिया का बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण (फाइल फोटो | Korea News Service via AP)

दक्षिण कोरिया और जापान के सैन्य अधिकारियों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के आगामी सैन्य अभ्यास के विरोध में उठाया है। किम जोंग उन का प्रशासन इस प्रकार के युद्धाभ्यासों को अपने देश पर हमले के 'पूर्वाभ्यास' के रूप में देखता है।

End of Feed