दुनिया

ईद से पहले गाजा में इजरायल की भारी बमबारी, हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 05:29 PM IST

Israel attacks Hamas: इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बुधवार को कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने गाजा में हमास के ठिकानों, रॉकेट लॉन्चर्स, सुरंग और इमारतों को निशाना बनाते हुए उन पर बम गिराए। मध्य गाजा में भी इजरायली सेना की कार्रवाई जारी रही।

Image

गाजा में इजरायल के हवाई हमले।

Israel attacks Hamas: अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव को नजरंदाज करते हुए इजरायल की गाजा में हमास के ठिकानों पर बमबारी जारी है। दुनिया उम्मीद कर रही थी कि ईद के मौके पर इजरायल के हमलों में कमी आएगी लेकिन उसकी ओर से कोई राहत नहीं दी जा रही है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बुधवार को कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने गाजा में हमास के ठिकानों, रॉकेट लॉन्चर्स, सुरंग और इमारतों को निशाना बनाते हुए उन पर बम गिराए। मध्य गाजा में भी इजरायली सेना की कार्रवाई जारी रही। इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए।

गत 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया

गत सात अक्टूबर को हमास ने जमीन, हवा और समुद्र के जरिए इजरायल में भीषण हमला किया। इस हमले में इजरायल के कम से कम 1200 लोगों की मौत हुई। यही नहीं, हमास ने विदेशी नागरिकों सहित करीब 240 लोगों को बंधक बनाया। हमास ने बंधकों में से कुछ को छोड़ा जबकि उसके पास अभी भी 134 बंधक हैं। इजरायल ने हाल ही में कहा कि 31 बंधकों की मौत हो चुकी है। इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा पर हमले करने शुरू किए।

हमले में तबाह हुआ गाजा

गाजा शहर पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो चुका है। यहां से लोग भागकर रफाह सहित गाजा के दक्षिणी इलाके में शरण लिए हैं। इन इलाकों में भी इजरायल हमले कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का कहना है कि इन हमलों में बेकसूरों की जान जा रही है। वहां लोगों के पास खाने-पीने की चीजें नहीं है, मानवीय संकट खड़ा हो गया है।

हमास के सफाए तक हमले जारी रहेंगे-नेतन्याहू

अमेरिका भी चाहता है कि इजरायल रफाह में कार्रवाई न करे लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने रुख पर कायम हैं। नेतन्याहू का कहना है कि फिलिस्तीन से जब तक हमास का सफाया पूरी तरह से नहीं हो जाता तब तक इजरायल के हमले जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो उन्हें हमला करने से रोक सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article