इजराइल के नेगेव परमाणु केंद्र पर हमले में हुआ कितना नुकसान? IAEA ने दी लेटेस्ट जानकारी

आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया। स्थिति पर बारीकी से नजर रखते हुए महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकतम सैन्य संयम बरता जाना चाहिए, विशेष रूप से परमाणु सुविधाओं के आसपास के क्षेत्रों में।

Israel Nuclear Research Centre Attacked: इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले के बीच अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि उसे इजराइल के नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। एजेंसी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रही है और डिमोना में हुई घटना से अवगत है। एक्स पर एक पोस्ट में आईएईए ने कहा, आईएईए को इजराइल के डिमोना शहर में मिसाइल हमले से संबंधित एक घटना के बारे में पता है और उसे नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। क्षेत्रीय राज्यों से प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि विकिरण का कोई असामान्य स्तर नहीं पाया गया है।

Israel Dimona attacked

डिमोना में इजराइल के परमाणु केंद्र पर ईरान का हमला

आईएईए ने कहा, स्थिति पर बारीकी से नजर

आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया। स्थिति पर बारीकी से नजर रखते हुए महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकतम सैन्य संयम बरता जाना चाहिए, विशेष रूप से परमाणु सुविधाओं के आसपास के क्षेत्रों में। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डिमोना के मेयर बेनी बिटोन और रिशोन लेजियन के मेयर राज किन्स्टलिच से बात की।

End of Feed