'होर्मुज को नहीं खोला तो नहीं होगा सीजफायर...', ट्रंप ने ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ करते-करते दी हमले की चेतावनी

US Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान में ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए दावा किया कि तेहरान सीजफायर की अपील कर रहा है। ऐसे में उन्होंने उसके सामने एक शर्त रखी है।

US Iran Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अपने चरम पर है। अमेरिका जहां एक तरफ ईरान के साथ बातचीत का दावा कर रहा है तो दूसरी तरफ इजरायल तेहरान पर जमकर मिसाइलें बरसा रहा है। ऐसे में ईरान भी कहां चुप बैठने वाला है, उसने भी जवाबी कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान में ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए दावा किया कि ईरान सीजफायर की अपील कर रहा है। ऐसे में उन्होंने उसके सामने एक शर्त रख दी है।

'होर्मुज को नहीं खोला तो नहीं होगा सीजफायर...', ट्रंप ने ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ करते-करते दी हमले की चेतावनी

ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के नए नेतृत्व ने अमेरिका से युद्धविराम की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए ईरानी राष्ट्रपति पुराने नेताओं की तुलना में कम कट्टर और अधिक बुद्धिमान हैं। हालांकि, अमेरिका सीजफायर पर तभी विचार करेगा जब होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को पूरी तरह खोला जाएगा और वह सुरक्षित और बाधा रहित हो जाएगा।

End of Feed