'मैंने अकेले ही रची थी पन्नू की हत्या की साजिश', निखिल गुप्ता ने अमेरिकी जज को चिट्ठी लिखकर जताया पछतावा

खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में आरोपी निखिल गुप्ता ने अमेरिकी जज को चिट्ठी लिखकर अपने किए पर पछतावा जताया है। उन्होंने संकेत दिया कि साजिश उन्होंने अकेले रची थी। चिट्ठी में उन्होंने शराब की लत, मानसिक परेशानियों और चेक गणराज्य से ब्रुकलिन जेल तक के अपने अनुभव साझा किए हैं।

अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत के जज को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने संकेत दिया है कि पन्नू की हत्या की साजिश उन्होंने अकेले रची थी। उन्होंने अपने किए पर पछतावा जताते हुए जज से माफी भी मांगी है।

nikhil Gupta

पन्नू केस में निखिल गुप्ता का बड़ा दावा, अमेरिकी जज को लिखा- 'साजिश में मैं अकेला था'

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल गुप्ता ने अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज विक्टर मारेरो को यह चिट्ठी 20 नवंबर को होने वाली सजा पर सुनवाई से पहले लिखी है। इसमें उन्होंने साल 2023 के शुरुआती दिनों में अपनी मानसिक स्थिति, शराब की लत, निजी परेशानियों और गिरफ्तारी के बाद जेल में बिताए मुश्किल वक्त के बारे में भी बताया है।

End of Feed