विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकला डायपर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2023, 12:59 PM IST

अमेरिका में पनामा सिटी से फ्लोरिडा के टेम्पा शहर के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान को बम होने की सूचना मिली, फिर हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि वह किसी वयस्क व्यक्ति का डायपर है।

पनामा सिटी: अमेरिका में पनामा सिटी से फ्लोरिडा के टेम्पा शहर के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान को बम होने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में तोकुमेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा। हालांकि, बाद में पता चला कि जिस वस्तु को बम समझा जा रहा था, असल में वह किसी वयस्क का डायपर था।

Bomb in plane, Bomb alert, Panama City, America, Dipper

अमेरिका में विमान में बम की अफवाह फैली (प्रतीकात्म्क तस्वीर)

विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह इसे वापस पनामा सिटी हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।

End of Feed