Nepal Plane Crash Latest Video : 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। हादसे शिकार हुए येति एयरलाइंस के एटीआर 72 फ्लाइट में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर यानी कि 72 लोग सवाल थे। इस विमान हादसे में सभी की मौत हो गई। इस हादसे वाले दिन हमने आपको प्लेन क्रैश के ठीक पहले का वीडियो दिखाया था। जिसे देखकर आपके होश उड़ गए होंगे। इसी हादसे जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उससे भी भयानक है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वीडियो प्लेन क्रैश के ठीक पहले का वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है प्लेन में आग लगी हुई है। यानी प्लेन में पहले आग लगी फिर वह टकराकर नीचे गिर गया। प्लेन के नीचे गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और काला धुंआ उठने लगा। चंद सेकेंड में 72 लोगों की मौत हो गईं।
नेपाल विमान हादसे का नया वीडियो
