सत्ता को चुनौती! ईरानी महिलाएं सिगरेट जलाने के लिए जला रहीं खामेनेई की तस्वीर, इंटरनेट पर नया ट्रेंड वायरल

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की जलती हुई तस्वीरों का इस्तेमाल करके सिगरेट जलाती हुई ईरानी महिलाओं की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। यह ट्रेंड ईरान में गंभीर आर्थिक संकट के बीच सामने आया है।

ईरान से आया एक नया और बोल्ड विरोध का ट्रेंड इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। ईरानी महिलाओं के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जलती हुई तस्वीरों से सिगरेट जलाते हुए वीडियो दुनिया भर में तेजी से फैल रहे हैं, जो देश के अंदर बढ़ते गुस्से को दिखा रहे हैं। ये क्लिप X, इंस्टाग्राम, रेडिट और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं।

khamenei's  photo

इंटरनेट पर नया ट्रेंड वायरल (फोटो:X)

लोग इन्हें हज़ारों बार शेयर और रीपोस्ट कर रहे हैं, जिससे यह काम ईरान के नेताओं के खिलाफ विरोध का एक मजबूत प्रतीक बन गया है।

End of Feed