अमेरिका में तूल पकड़ा लंबे समयय तक USS लिंकन की तैनाती का मसला, मध्य पूर्व की ओर दूसरा एयरक्राफ्ट रवाना

ईरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में एयरक्राफ्ट लिंकन अमेरिकी सेना का मदद कर रहा है। इसकी तैनाती के दौरान 240 दिनों से अधिक समय तक लगातार समुद्र में रहने का रिकॉर्ड बना है। कई डेमोक्रेट सांसद पेंटागन से विमानवाहक पोत पर मौजूद परिस्थितियों को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

USS Lincoln: अमेरिकी एयरक्राफ्ट यूएसएस अब्राहम लिंकन में आपूर्ति एवं उस पर तैनात नौसैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य का मामला तूल पकड़ने के बाद ट्रंप प्रशासन ने मध्य पूर्व की तरफ अपने दूसरे एयरक्राफ्ट यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन को रवाना किया है। जॉर्ज वाशिंगटन प्रशांत महासागर से मध्य पूर्व की ओर बढ़ना शुरू हो चुका है। इस नए एयरक्राफ्ट की रवानगी ऐसे समय हुई है जब यूएसएस अब्राहम लिंकन की लंबे समय से तैनाती पर ट्रंप प्रशासन पर डेमोक्रेट हमलावर हैं। इस एयरक्राफ्ट पर सामानों की आपूर्ति एवं इस पर तैनात नौसैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

USS Lincoln

लंबे समय से मध्य पूर्व में तैनात है एयरक्राफ्ट अब्राहम लिंकन।

लगातार 240 दिन तैनात रहने का रिकॉर्ड बनाया

ईरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में एयरक्राफ्ट लिंकन अमेरिकी सेना का मदद कर रहा है। इसकी तैनाती के दौरान 240 दिनों से अधिक समय तक लगातार समुद्र में रहने का रिकॉर्ड बना है। कई डेमोक्रेट सांसद पेंटागन से विमानवाहक पोत पर मौजूद परिस्थितियों को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। हालांकि, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि इन दावों को 'पूरी तरह गलत तरीके से पेश किया गया'। ईरान संघर्ष के दौरान विमानवाहक पोतों की लंबे समय तक तैनाती ने उन सैन्यकर्मियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जो लंबे समय तक अपने परिवारों से दूर हैं। साथ ही, जहाज और उसके उपकरणों पर बढ़ते दबाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

End of Feed