Nepal News: नेपाल में आम चुनाव से पहले नौ वामपंथी दलों ने विलय कर नयी पार्टी बनायी

सीपीएन (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ नयी पार्टी के समन्वयक होंगे, जबकि सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) प्रमुख माधव कुमार नेपाल सह-समन्वयक होंगे।

Nepal News: सीपीएन (माओवादी केंद्र) और सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) सहित नौ वामपंथी दलों ने बुधवार को विलय कर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया।यह घोषणा पांच मार्च को होने वाले आम चुनावों से कुछ महीने पहले की गई है।दलों के विलय की घोषणा यहां ‘भृकुटीमंडप’ में एक जनसभा में की गई।

DAHAL

पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ (फाइल फोटो:Facebook)

औपचारिक विलय समारोह से पहले, एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह नया दल देश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और राजनीतिक अव्यवस्था के खिलाफ हाल ही में युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन-जेड’ आंदोलन की पृष्ठभूमि में बनाया गया है।

End of Feed