Nepal Updates: सुशीला कार्की के नाम पर फंसा पेंच, आज Gen-Z की आर्मी चीफ के साथ अहम बैठक, जानिए हर अपडेट

नेपाल सेना ने गुरुवार को काठमांडू घाटी के तीन जिलों में निषेधाज्ञा बढ़ा दी है और कुछ समय के लिए आम लोगों की आवाजाही की अनुमति दे दी है। हालांकि हिंसक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफ़ा देना पड़ा था, लेकिन हिमालयी देश धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। जानें हर अपडेट....

Nepal Updates: आज एक बार फिर नेपाल में Gen-Z की एक महत्वपूर्ण बैठक आर्मी चीफ के साथ होगी। आज आर्मी चीफ अशोक राज सिंगडेल की Gen-Z के 15 सदस्यों को बैठक होने वाली है। आज की बैठक में अंतरिम सरकार का गठन को लेकर चर्चा होगी। Gen-Z के कुछ सदस्यों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमति जताई थी, लेकिन पूर्ण सहमति नही बन पाई है। आर्मी चीफ ने एक नाम पर सहमति बनाने के लिए आज Gen-Z के प्रमुख 15 सदस्यों को बुलाया है। जानिए आज का अपडेट

Nepal updates

जानिए नेपाल में कैसे हैं हालात (AP)

बालेन शाह का Gen-Z को संदेश

नेपाल में उपजे हालात के बीच काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने प्रदर्शनकारियों जेन-जी (Gen-Z) के आंदोलन की तारीफ करते हुए सुनहरे भविष्य निर्माण की बात कही है। साथ ही नए सरकार के गठन में जल्दबाजी नहीं करने की अपील की है। बालेन शाह ने कहा कि संसद को अविलंब भंग किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रमुख के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम का भी समर्थन किया।

End of Feed