Nepal Flood Update: नेपाल में अब तक 157 की मौत; 133 भारतीय भी लापता, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बुधवार शाम तक सात जिलों में 157 लोगों के मरने की खबर आई है। वहीं, 93 लोगों को अलग-अलग प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 30 लोगों का इलाज काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में चल रहा है।

नेपाल में तिब्बत से आए भीषण फ्लैश फ्लड ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी है। बुधवार शाम तक अलग-अलग प्रभावित इलाकों से 157 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। नेपाली मीडिया के मुताबिक, करीब 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय और 37 NRI भी शामिल हैं।

nepal flood update

नेपाल में तबाही का मंजर।

आइस एवलांच को माना जा रहा है वजह

प्रारंभिक अध्ययन और सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर माना जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अस्थिर चट्टानी हिस्से में आइस एवलांच (बर्फीला हिमस्खलन) हुआ, जिसके कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ गया। इसके बाद भोटेकोशी और ल्हेंदे नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया।

End of Feed