Nepal Flash Flood: त्रासदी के बीच चमत्कार! 9 दिन बाद सुरंग से आई इंसान की आवाज, रेस्क्यू टीम ने 2 मजदूरों को जिंदा निकाला

Nepal Flash Flood: नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के नौ दिन बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो कर्मचारी जिंदा बाहर निकाले गए। करीब 170 मीटर की गहराई में फंसे संजय साह और कबीर महार्जन को रेस्क्यू टीम ने सुरंग के अंदर से आवाज सुनने के बाद सुरक्षित निकाला। इस घटना ने दूसरी सुरंगों में फंसे लोगों के जिंदा होने की उम्मीद बढ़ा दी है। हालांकि, नेपाल में तबाही का असर अब भी जारी है और 12 हाइड्रोपावर परियोजनाओं से करीब 900 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं।

Nepal Flash Flood: कहते है न,"जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।" नेपाल में एक ऐसी घटना घटी है, जिसे चमत्कार कहना गलत नहीं होगा। 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है। यानी 9 दिनों के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महार्जन के तौर पर हुई है। शुक्रवार को पहले संजय साह को बाहर निकाला गया और उसके बाद कबीर महार्जन को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों कर्मचारी करीब 170 मीटर की गहराई में फंसे हुए थे।

nepal flash flood (3)

Nepal Flash Flood: 9 दिन बाद सुरंग से आई इंसानी आवाज, रेस्क्यू टीम ने 2 मजदूरों को जिंदा निकाला

रेस्क्यू टीम ने सुनी आवाज

जब रेस्क्यू टीमों को सुरंग के अंदर से इंसानी आवाजें सुनाई दीं तो उन दोनों को बचाने की प्रक्रिया शुरू हुई। रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे लोगों से कहा, "घबराएं नहीं, हम आपको बचाने आए हैं।" इसके जवाब में अंदर से आवाज सुनाई दी। इसके बाद नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल ने ऑपरेशन तेज किया और सुरंग के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क किया। रेस्क्यू टीमों को आशंका है कि अभी और लोग सुरंग के अंदर फंसे हो सकते हैं।

End of Feed