Operation Monsoon Thunder: अमेरिका में ड्रग्स सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़, भारत में 6 गिरफ्तार

Operation Monsoon Thunder: NCB ने अमेरिकी एजेंसी DEA से मिले इनपुट के आधार पर 4 नवंबर से 13 नवंबर 2026 के बीच हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की। जांच में पता चला कि यह नेटवर्क लंबे समय से अमेरिका में बैठे ग्राहकों को नशीली दवाओं और प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई कर रहा था।

Operation Monsoon Thunder: भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के साथ मिलकर एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ नाम दिया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह नेटवर्क भारत से अमेरिका तक साइकोट्रॉपिक ड्रग्स और ओपिओइड यानी नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा था। इस मामले में NCB ने भारत में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Operation Monsoon Thunder

ऑपरेशन मॉनसून थंडर (फोटो साभार- TNN)

NCB ने अमेरिकी एजेंसी DEA से मिले इनपुट के आधार पर 4 नवंबर से 13 नवंबर 2026 के बीच हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की। जांच में पता चला कि यह नेटवर्क लंबे समय से अमेरिका में बैठे ग्राहकों को नशीली दवाओं और प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई कर रहा था। जांच एजेंसियों को मिले डिजिटल रिकॉर्ड के मुताबिक, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3 हजार पार्सल भेजे। इन पार्सल में लगभग 5 लाख टैबलेट थीं। यानी चार साल से ज्यादा समय तक यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर अमेरिका में नशीली दवाओं की सप्लाई करता रहा।

End of Feed