नेपाल में भारी जीत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, 109 सीटों पर चल रही आगे, बालेंद्र शाह बन सकते हैं अगले PM

काठमांडू के महापौर रहे बालेंद्र शाह, झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार के प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष ओली के गढ़ में उनसे आगे चल रहे हैं। शाह को अब तक 15 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं, जबकि ओली को अब तक केवल 3,300 वोट मिले हैं।

Nepal Election Result : रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) शुक्रवार को नेपाल में सितंबर में हुए हिंसक 'जनरेशन जेड’ के विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले आम चुनावों में भारी जीत की ओर अग्रसर हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण के. पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, चुनाव आयोग के पास कुल 165 निर्वाचन क्षेत्रों में से 161 निर्वाचन क्षेत्रों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आरएसपी ने छह सीटें जीती हैं और 109 अन्य सीट पर आगे चल रही है।

Balendra shah

नेपाल के अगले पीएम बन सकते हैं बालेंद्र शाह।

काठमांडू के महापौर रहे हैं बालेंद्र शाह

हाल ही तक काठमांडू के महापौर रहे बालेंद्र शाह, झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार के प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष ओली के गढ़ में उनसे आगे चल रहे हैं। शाह को अब तक 15 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं, जबकि ओली को अब तक केवल 3,300 वोट मिले हैं। 'बालेन’ के नाम से जाने जाने वाले 35 वर्षीय इंजीनियर के नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना है, जो स्थापित दलों के प्रति जनता की अस्वीकृति के भाव को दर्शाता है। नेपाल में पिछले 18 वर्षों में 14 सरकारें बन चुकी हैं।

End of Feed