धरती की ओर 27849 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा ऐस्टरॉइड, NASA ने किया अलर्ट, जानिए कितना बड़ा खतरा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 24, 2023, 12:05 PM IST

क्षुद्रग्रह अक्सर पृथ्वी के पास आते रहते हैं, लेकिन वे आम तौर पर कोई खतरा पैदा नहीं करते हैं क्योंकि वे ग्रह को सुरक्षित दूरी पर पार करते हैं।

Asteroids Towards Earth: खगोलविदों ने सूर्य की चकाचौंध में छिपे तीन क्षुद्रग्रहों (asteroids) को पहचाना है जो धरती से लिए खतरा बन सकते हैं। इन क्षुद्रग्रहों में सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह पिछले आठ साल में पृथ्वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक बना हुआ है। नासा ने यह भी चेतावनी दी है कि एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर 27,849 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है और आज ये धरती के सबसे करीब पहुंच जाएगा। क्षुद्रग्रह अक्सर पृथ्वी के पास आते रहते हैं, लेकिन वे आम तौर पर कोई खतरा पैदा नहीं करते हैं क्योंकि वे ग्रह को सुरक्षित दूरी पर पार करते हैं। लेकिन गुरुत्वाकर्षण में बदलाव होने पर अनहोनी हो सकती है।

Asteroids-around-earth_nasa

धरती की ओर बढ़ रहा ऐस्टरॉइड (Photo: NASA)

पांच खतरनाक ऐस्टरॉइड बढ़ रहे

End of Feed