NASA के अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा पर खोजा विशाल नया क्रेटर, वैज्ञानिक अध्ययन में बड़ा खुलासा

वैज्ञानिक पत्रिका 'साइंस एडवांसेज' में प्रकाशित दो अध्ययनों के अनुसार, इतनी बड़ी खगोलीय घटना औसतन 132 साल में केवल एक बार होती है। यह खोज ऐसे समय में हुई है जब नासा चंद्रमा पर मानव आधार (मून बेस) बनाने की तैयारी कर रहा है।

Crater Discovered On Moon: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह पर एक विशाल नए क्रेटर (गड्ढे) की खोज की है। रोमन कोलोसियम (Colosseum) से भी बड़ा यह क्रेटर दो साल पहले हुए एक शक्तिशाली उल्कापिंड प्रभाव का परिणाम है, जो शुरुआती समय में पकड़ में नहीं आ सका था। शोधकर्ताओं के अनुसार, लगभग 728 फीट (222 मीटर) चौड़ा और 141 फीट (43 मीटर) गहरा यह गड्ढा हाल के समय में सौर मंडल में बना अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात इम्पैक्ट क्रेटर है।

Moon  NASA

NASA का मून मिशन

End of Feed