Artemis II Launch: अंतरिक्ष में नई उड़ान, 50 साल बाद फिर चंद्रमा की ओर बढ़े इंसानी कदम

NASA का आर्टेमिस-II मिशन चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चंद्रमा की 10 दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो चुका है। फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से तकनीकी देरी के बाद लॉन्च हुआ यह मिशन 50 साल से ज्यादा समय बाद चंद्रमा के पास मानव वापसी का प्रतीक है। इस बार अपोलो प्रोग्राम के रिकॉर्ड से आगे जाने की संभावना रखता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के शक्तिशाली रॉकेट ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा की ऐतिहासिक यात्रा के लिए उड़ान भर ली है। यह मिशन 50 साल से अधिक समय बाद पहला मानवयुक्त चंद्रमा की परिक्रमा (मून फ्लाईबाय) है। फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center) से स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम करीब 6:35 बजे रॉकेट ने जोरदार गर्जना के साथ उड़ान भरी, जिसे दूर-दूर तक सुना गया।

50 साल से ज्यादा समय बाद फिर चांद के करीब इंसान (फोटो - www.nasa.gov​)

50 साल से ज्यादा समय बाद फिर चांद के करीब इंसान (फोटो - www.nasa.gov)

कनाडा का भी एक अंतरिक्ष यात्री शामिल

चंद्रमा के लिए उड़ान भरने वाले इस दल में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। वर्षों की देरी और बढ़ती लागत के बाद यह मिशन आखिरकार सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। लॉन्च के दौरान वैज्ञानिकों और दर्शकों ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया। कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन (Jeremy Hansen) ने कहा, 'हम पूरी मानवता के लिए यह यात्रा कर रहे हैं।'

End of Feed