पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय PM हैं मोदी, जानिए क्यों खास है यह दौरा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 19, 2023, 02:01 PM IST

PM Modi Papua New Guinea visit : प्रधानमंत्री मोदी एशिया प्रशांत क्षेत्र के देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। यह किसी भारतीय पीएम की इस देश की पहली यात्रा है। पापुआ एशिया प्रशांत क्षेत्र का एक अहम देश है। बदलती अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए भारत इस देश के साथ अपने रिश्ते प्रगाढ़ करना चाहता है।

PM Modi Papua New Guinea visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना हो गए। पीएम मोदी 19 मई से 24 मई तक इन तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम जापान के शहर हिरोशिमा में होंगे। यहां वह जी-7 की अहम बैठक में शरीक होंगे। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी एवं ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री का तीन देशों का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान जहां प्रधानमंत्री की जी-7 के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें होंगी।

pm modi

तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी।

पापुआ न्यू गिनी जाने वाले भारत के पहले PM

प्रधानमंत्री मोदी एशिया प्रशांत क्षेत्र के देश पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। यह किसी भारतीय पीएम की इस देश की पहली यात्रा है। पापुआ एशिया प्रशांत क्षेत्र का एक अहम देश है। बदलती अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए भारत इस देश के साथ अपने रिश्ते प्रगाढ़ करना चाहता है। पीएम की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कारोबार एवं विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं।

End of Feed