'नरेंद्र मोदी बेहद लोकप्रिय नेता, फिर बनेंगे भारत के प्रधानमंत्री'; अमेरिकी सांसद का दावा

Lok Sabha Elections 2024: अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। रिच ने PM मोदी को एक बेहद ही लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि वो एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल चार से आठ फीसदी तक बढ़ रही है।

Lok Sabha Elections 2024: अमेरिका के एक सांसद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक लोकप्रिय नेता बताया और विश्वास व्यक्त किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेंगे। जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं। मैं हाल ही में भारत में था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और वास्तव में पार्टी लाइन से परे उनकी लोकप्रियता देखी। मुझे लगता है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं....।

PM Modi- Rich McCormick

मोदी बेहद लोकप्रिय, फिर प्रधानमंत्री बनेंगे: अमेरिकी सांसद

मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है- रिच मैककॉर्मिक

सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास, सभी के कल्याण और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी सकारात्मकता वैश्विक अर्थव्यवस्था और रणनीतिक संबंधों को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष चार से आठ प्रतिशत तक बढ़ रही है। सांसद ने कहा कि अगर आप अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा को देखें तो मैं एक चेतावनी देना चाहूंगा... उन्होंने चीन द्वारा की गई कुछ चीजों की एक तरह से नकल की है जिसका आगे जाकर देश को लाभ होगा, लेकिन उसमें चीन जैसी आक्रामकता नहीं है।

End of Feed