म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की तादाद बढ़ी, जुंटा ने मीडिया पर लगाए प्रतिबंध, जानकारी लेना मुश्किल

म्यांमार में पिछले हफ्ते आए विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे से और शव निकाले जाने के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 1,700 से अधिक हो गई है। सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने सरकारी टीवी चैनल ‘एमआरटीवी’ को बताया कि भूकंप के कारण 3,400 लोग घायल हुए हैं और 300 से ज़्यादा लापता हैं।

Myanmar Earthquake: म्यांमार के सैन्य शासन ने हाल में आए भूकंप को लेकर मीडिया ब्लैकआउट लागू कर दिया है। इसके तहत विदेशी पत्रकारों को 28 मार्च को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जाने से रोक दिया गया है। इस प्रतिबंध ने शासन की पारदर्शिता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, और आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 1,700 हो गई है। इसके अलावा 3400 से अधिक घायल हुए हैं।

Myanmar earthquke

म्यांमार में भूकंप

सेना ने दिया अपडेट

म्यांमार नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक ऑडियो संदेश में सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने कहा, विदेशी पत्रकारों के लिए यहां आना, रहना, आश्रय ढूंढ़ना या इधर-उधर जाना संभव नहीं है। हम चाहते हैं कि हर कोई इसे समझे। उन्होंने प्रतिबंधों के कारण के रूप में पानी, बिजली और आवास सहित आवश्यक सेवाओं की कमी का हवाला दिया। बता दें कि शक्तिशाली भूकंप ने मांडले, नेपीता, सागाइंग क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिणी शान राज्य में व्यापक तबाही मचाई है। आंकड़ों के अनुसार, 3,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 300 से अधिक लापता हैं।

End of Feed