मेरी पार्टनर आधी भारतीय, बेटे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता एस चंद्रशेखर के नाम पर रखा, बोले एलन मस्क

एलन मस्क ने निवेशक और उद्यमी निखिल कामथ के शो 'पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ' में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मेरे और जिलिस के एक बेटे का मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर है।

Elon Musk: स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस आधी भारतीय हैं और उनके एक बच्चे का मध्य नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर 'शेखर' है। मस्क ने निवेशक और उद्यमी जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के शो 'पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ' में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मेरे और जिलिस के एक बेटे का मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर है।

Elon Musk

एलन मस्क का परिवार (AP)

एस चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिक विज्ञानी थे, जिन्हें 1983 में तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के उनके सैद्धांतिक अध्ययन के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

End of Feed