मेरी सबसे बड़ी उम्मीद एकता लाना है, मुझे युद्ध पसंद नहीं...भारत-पाक संघर्ष पर बोले ट्रंप

सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम में ट्रंप ने कहा, जैसा कि मैंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा था, मेरी सबसे बड़ी उम्मीद शांतिदूत बनना और एकता लाना है।

Donald Trump on India-Pak Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिकी प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए सफलतापूर्वक ऐतिहासिक संघर्षविराम करवाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रियाद में सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम को संबोधित करते हुए कहा कई दावे किए। ट्रंप ने कहा कि उन्हें युद्ध पसंद नहीं है और वह शांतिदूत बनना चाहते हैं।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत-पाक पर ये दावा

मेरी सबसे बड़ी उम्मीद शांतिदूत बनना है...

सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम में ट्रंप ने कहा, जैसा कि मैंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा था, मेरी सबसे बड़ी उम्मीद शांतिदूत बनना और एकता लाना है। मुझे युद्ध पसंद नहीं है। वैसे, हमारे पास दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी सेना है। उन्होंने दावा किया, कुछ ही दिन पहले, मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक संघर्षविराम को सफलतापूर्वक करवाया।

End of Feed