दुनिया

कराची में दिल दहलाने वाला हत्याकांड, 4 महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या; अपार्टमेंट में मिला शव

Pakistan Murder Case: पाकिस्तान के वित्तीय केंद्र कराची में शनिवार को एक अपार्टमेंट से चार महिलाओं के शव बरामद किए गए। परिवार के मुखिया मुहम्मद फारूक ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह और उनके दो बेटे घर पर नहीं थे। उन्होंने कहा, "मृतकों में मेरी पत्नी, पोती और बहू शामिल हैं। घटना के समय मैं अपने दो बेटों के साथ घर से बाहर गया हुआ था।"

Image

मौत

Photo : iStock

Pakistan Murder Case: पाकिस्तान के वित्तीय केंद्र कराची में शनिवार को एक अपार्टमेंट से चार महिलाओं के शव बरामद किए गए। स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया, "चारों पीड़ितों के गले धारदार हथियार से काटे गए हैं। उनके शरीर पर यातना के निशान भी हैं।"

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी शव कराची के ल्यारी इलाके में ली मार्केट के पास जैनब आर्केड अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर पाए गए। पीड़ितों की पहचान मदीहा (18), आयशा (19), शहनाज (51) के रूप में हुई। इसके अलावा 13 साल की लड़की का शव भी बरामद हुआ।

चारों महिलाओं के शव अपार्टमेंट के अलग-अलग कमरों में मिले। पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल से कोई हथियार नहीं मिला और उसका कहना है कि हत्यारे सभी पीड़ितों की हत्या एक ही हथियार से करने के बाद भाग गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिवार के मुखिया मुहम्मद फारूक ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह और उनके दो बेटे घर पर नहीं थे। उन्होंने कहा, "मृतकों में मेरी पत्नी, पोती और बहू शामिल हैं। घटना के समय मैं अपने दो बेटों के साथ घर से बाहर गया हुआ था।" फारूक ने कहा, "हमें किसी पर संदेह नहीं, क्योंकि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है।"

मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी हत्यारे का पता लगाने के लिए गली में लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर रहे हैं। पुलिस को हत्याओं में किसी रिश्तेदार के शामिल होने का शक है, इसलिए फारूक और उसके दो बेटों को भी जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article