सैन डिएगो में निजी विमान हादसे का शिकार, प्लेन में सवार कई लोगों की मौत, जमीन पर कारें जलकर राख

सैन डिएगो पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि विमान में आठ से 10 लोग सवार हो सकते थे, लेकिन उन्हें अबतक यह जानकारी नहीं है कि उसमें कितने लोग सवार थे।

San Diego Private Plane Crash: अमेरिका के सैन डिएगो इलाके में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक निजी विमान में सवार कई लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग सहायक प्रमुख डैन एडी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वे इस बात की जांच करेंगे कि क्या विमान किसी बिजली के तार से टकराया था। उन्होंने बताया कि जमीन पर कोई घायल नहीं हुआ है।

plane crash

सैन डिएगो में निजी विमान क्रैश

आठ से 10 लोग सवार

सैन डिएगो पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि विमान में आठ से 10 लोग सवार हो सकते थे, लेकिन उन्हें अबतक यह जानकारी नहीं है कि उसमें कितने लोग सवार थे। सेन डिएगो के सहायक अग्निशमन प्रमुख डैन एडी ने कहा कि जमीन पर कोई भी घायल नहीं हुआ। एडी ने कहा, जब विमान सड़क पर गिरा, तो उसमें भरा जेट ईंधन फैल गया और सड़क के दोनों ओर खड़ी प्रत्येक कार इसकी चपेट में आ गई।

End of Feed