अमेरिका में बर्फीले तूफान से त्राहिमाम: करीब नौ हजार उड़ानें रद्द; 40 राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अमेरिका के लगभग दो-तिहाई हिस्से में एक विशाल शीतकालीन तूफान दस्तक देने वाला है। इस ठंडे तूफान के चलते भारी बर्फबारी, तेज हवाएं, कड़ाके की ठंड और बड़े पैमाने पर बिजली गुल होने की आशंका जताई गई है। करीब 40 राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है,इसे हाल के वर्षों में सबसे गंभीर सर्दी के दौर में से एक माना जा रहा है।

अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से सप्ताहांत करीब 9,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तूफान की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में भारी तबाही होने की आशंका है और कई दिनों तक बिजली गुल रहने और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है।

बर्फीले तूफान को लेकर अमेरिका में अलर्ट।

बर्फीले तूफान को लेकर अमेरिका में अलर्ट। (फोटो- AP)

राष्ट्रीय मौसम सेवा के पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक लगभग 14 करोड़ लोगों के शीतकालीन तूफान से प्रभावित होने की आशंका है। पूर्वी टेक्सास से उत्तरी कैरोलिना तक के क्षेत्र में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि विशेष रूप से बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में होने वाला नुकसान तूफान के बराबर हो सकता है। करीब 40 राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है,इसे हाल के वर्षों में सबसे गंभीर सर्दी के दौर में से एक माना जा रहा है।

End of Feed