अमेरिकी राष्ट्रपति के नाक-कान बन गए हैं ये 130 इंडियन,बाइडेन के हर फैसले में होता है खास रोल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 22, 2023, 01:02 PM IST

More Than 130 Indian Origin American Get Important Post In USA: जो बाइडेन के कार्यकाल में 130 भारतीय मूल के लोगों की संख्या, अभी तक सभी राष्ट्रपतियों से ज्यादा है। इसके पहले डोनॉल्ड ट्रंप के दौर में करीब 80 भारतीय मूल के लोग शामिल थे। जबकि 60 भारतीय मूल के लोग बराक ओबामा के कार्यकाल में जुड़े हुए थे। लगातार बढ़ रही भारतीय मूल के लोगों की संख्या से साफ है कि अमेरिका में उनका प्रभाव अब शीर्ष स्तर तक पहुंच गया है।

More Than 130 Indian Origin American Get Important Post In Jo Biden Administration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका के स्टेट विजिट पर हैं। इस दौरे को भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। चार दिन के इस स्टेट विजिट में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी और दूसरे अहम क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक समझौते होने के उम्मीद है। अहम बात यह है कि इस दौर को सफल बनाने में जितना भारतीय अधिकारियों और राजनयिक कोशिश कर रहे हैं, उतना ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के वरिष्ठ अधिकारी भी कर रहे हैं। लेकिन इस बार की कवायद काफी अलग है। क्योंकि जो बाइडेन प्रशासन में अहम ओहदे पर करीब 130 भारतीय मूल के लोग बैठे हुए हैं। जो कि अभी तक का रिकॉर्ड नंबर है। इतनी संख्या में आज तक भारतीय मूल के लोग अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नहीं जुड़े थे।

joe biden and indian origin american

भारतीयों का अमेरिका में जलवा

बाइडेन सब पर भारी

जो बाइडेन के कार्यकाल में 130 भारतीय मूल के लोगों की संख्या, अभी तक सभी राष्ट्रपतियों से ज्यादा है। इसके पहले डोनॉल्ड ट्रंप के दौर में करीब 80 भारतीय मूल के लोग शामिल थे। जबकि 60 भारतीय मूल के लोग बराक ओबामा के कार्यकाल में जुड़े हुए थे। लगातार बढ़ रही भारतीय मूल के लोगों की संख्या से साफ है कि अमेरिका में उनका प्रभाव अब शीर्ष स्तर तक पहुंच गया है। और ये इंडियन अमेरिका के अहम फैसलों में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन ने अमेरिका के सभी अहम विभागों में भारतीय मूल के लोगों की नियुक्ति की है।

End of Feed