Goldy Brar Death: मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या! किया जा रहा है दावा

Goldy Brar Shot Dead in America: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई, कहा जा रहा है कि उसे अमेरिका के कैलीफोर्निया में गोली मारने की बात सामने आ रही है।

Goldy Brar Shot Dead in America: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड (Sidhu Moosewala Murder Mastermind) बताए जाने वाले गोल्डी बराड़ को उसके विरोधी गैंग ने गोलियों से भून डाला है ऐसा दावा किया जा रहा है, ये घटना अमेरिका के कैलीफोर्निया में सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसकी हत्या की जिम्मेदारी उसके विरोधी गैंग के गैंगस्टर दल्ला और लकभीर (Dalla Lakhbhir Gang) ने ली है, गोलीबारी के पीछे दुश्मनी का आरोप बताया जा रहा है।

Goldy Brar Shot Dead in America

गोल्डी बरार को उसके विरोधी गैंग ने गोलियों से भून डाला है ऐसा दावा किया जा रहा है

पर अभी तक गोल्डी बराड़ की मौत की अधिकारिक पुष्ट अभी नहीं हुई है, गौर हो कि गोल्डी बराड़ को लॉरेंस गैंग (Lawrence Bishnoi) के सबसे खास गुर्गों में शामिल माना जाता है। वहीं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध के तौर पर गोल्डी बराड़ की पंजाब पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस को भी तलाश थी।

End of Feed