जंग शुरू होने के बाद पहली बार दिखे मोजतबा खामनेई! ईरान ने जारी किया Video, सुप्रीम लीडर की आवाज भी सुनाई दी

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स द्वारा साझा किए गए इस पहले कभी सामने न आए वीडियो में मोजतबा खामेनेई की आवाज भी सुनाई देती है। वीडियो में वह छात्रों को ईरानी शासन के 'इस्लामिक सिक्योरिटी मॉडल' के बारे में समझाते नजर आते हैं।

Mojtaba Khamenei : ईरान पर 28 फरवरी को हुए अमेरिका और ईरान के हमले के बाद सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई कहीं सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। अब करीब छह महीने के बाद ईरान ने कथित रूप से उनका एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक कमरे में कुछ लोगों के साथ बैठे मोजतबा थीसिस पर छात्र की बातों को सुनते और उसके शोध पर अपने सुझाव रखते नजर आए हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Mojataba Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई।

28 फरवरी के हमले में मारे गए अली खामनेई

मोजतबा का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगी हैं। कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि 28 फरवरी को हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए। अमेरिका-इजराइल के इसी संयुक्त हमले में मोजतबा के पिता एवं तत्कालीन सुप्रीम लीटर अली खामनेई की मौत हुई। खामनेई की मौत के बाद मोजतबा को देश का सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया।

End of Feed