फेल हो रहा इजराइल का डिफेंस सिस्टम? बेन गुरियन में गिरी यमन विद्रोहियों की मिसाइल, मची अफरातफरी

इजराइल पर तीन ओर हमला हो रहा है। एक ओर हमास है, दूसरी ओर लेबनान की ओर से हमला हो रहा है और तीसरी ओर यमन से। रविवार सुबह लेबनान से कम से कम 40 मिसाइल दागी गईं, जिनमें से अधिकांश को वहां ही मार गिराया गया या वे खुले क्षेत्रों में गिरी।

इजराइल के डिफेंस सिस्टम को एक के बाद एक दुश्मन देश भेद दे रहे हैं। पहले हमास ने इसे भेद कर रॉकेटों से हमला बोला था, अब यमन विद्रोहियों ने इजराइल के बीचों बीच मिसाइल दाग दिया है, वो भी एक हवाई अड्डे के पास। जिसके बाद लोग भागते दिखे। इजराइल ने इसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया है।

End of Feed