हूती विद्रोहियों ने सऊदी के पश्चिमी तट पर दागी मिसाइलें, मक्का में अलर्ट; ऊंची इमारतों से दूर रहने की अपील

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, तो मक्का, जेद्दा और ताइफ जैसे पवित्र शहरों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है।

यमन के हूती विद्रोहियों ने 15 सितंबर यानी मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। इन हमलों के बाद सऊदी अरब ने पहली बार मक्का में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म ने यह अलर्ट जारी किया। लोगों से ऊंची इमारतों से दूर रहने को कहा गया।

Mecca Madina

मक्का में चेतावनी जारी (फाइल फोटो)

कुछ समय बाद, सिविल डिफेंस ने कहा कि खतरा टल गया है। हालांकि, लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और किसी भी घटना की फोटो या वीडियो न लेने को कहा गया।मंगलवार सुबह जेद्दा और ताइफ में भी इसी तरह के इमरजेंसी अलर्ट जारी किए गए थे। कुछ समय बाद इन्हें भी हटा लिया गया।

End of Feed