बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ उपद्रवियों का उपद्रव जारी, ढाका में एक और इस्कॉन मंदिर को जलाया गया

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी है। एक और इस्कॉन मंदिर को ढाका में जला दिया गया है। शेख हसीना के भारत आने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी है।

इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राधारमण दास ने शनिवार को दावा किया कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के एक और मंदिर को उपद्रवियों ने आग लगा दी है। उन्होंने कहा कि हमला शनिवार तड़के करीब दो बजे और तीन बजे हुआ।

bangaldesh iskon

बांग्लदेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग

End of Feed