तुर्किए में बड़ा हादसा, S-70 हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 सैनिकों की मौत

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल इस दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की असल वजह जानने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

तुर्किए के पूर्वी प्रांत मलत्या (Malatya) में एक बड़ा सैन्य हादसा पेश आया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गुरुवार को एक सैन्य एस-70 (S-70) हेलीकॉप्टर के क्रैश हो जाने से चार सैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल इस दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की असल वजह जानने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

Turkey helocopter

तुर्की सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी

स्थानीय ब्रॉडकास्टर के फुटेज और रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में एम्बुलेंस, पुलिस और दमकल विभाग (फायर फाइटिंग) की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल पर मलबे से धुआं और लपटें उठती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया।

End of Feed