कौन है 'एल चापो इसिड्रो', जिसकी गिरफ्तारी के बाद मेक्सिको में मचा खूनी तांडव; 4 सैनिकों समेत 11 की मौत

मेक्सिको के सिनालोआ राज्य में एफबीई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ड्रग कार्टेल सरगना फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ 'एल चापो इसिड्रो' की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गई। सुरक्षा बलों और कार्टेल सदस्यों के बीच गोलीबारी में 7 कथित कार्टेल बंदूकधारियों और 4 सैनिकों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

मेक्सिको में कुख्यात ड्रग कार्टेल सरगना फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ 'एल चापो इसिड्रो' की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क उठी। सिनालोआ राज्य में सुरक्षा बलों और कथित कार्टेल सदस्यों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात कथित कार्टेल बंदूकधारी और चार मैक्सिकन सैनिक शामिल हैं।

mexico

मेक्सिको में ड्रग माफिया 'एल चापो इसिड्रो' गिरफ्तार। AP

मेक्सिको के सिनालोआ राज्य में शुक्रवार रात शुरू हुई हिंसा शनिवार सुबह तक जारी रही। यह घटनाक्रम उस सैन्य अभियान के बाद सामने आया, जिसमें सुरक्षा बलों ने कुख्यात ड्रग माफिया एल चापो इसिड्रो को गिरफ्तार किया। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस ऑपरेशन में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed