स्कूलों में बुर्का और हिजाब को लेकर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों में चेहरा ढकने वाली चीजों जैसे-बुर्का और हिजाब पर रोक लगाने वाला एक विधेयक पेश करेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसमें स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने संबंधी प्रस्ताव भी होगा। जॉर्जिया मेलोनी ने ये एलान अपनी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' के एक कार्यक्रम में किया।
जॉर्जिया मेलोनी
विदेशी छात्रों के लिए भाषा की शर्त
मेलोनी ने नेशनलिस्ट कंजर्वेटिव पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा विंग को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी छात्रों के माता-पिता के लिए भी इतालवी भाषा की कक्षाएं अनिवार्य की जा सकती हैं, खासकर उन मामलों में जहां बच्चों को स्कूल व्यवस्था में घुलने-मिलने में गंभीर कठिनाई हो रही है। रोम में आयोजित जियोवेंटू नाज़ियोनेल राष्ट्रीय महोत्सव में उन्होंने कहा जो लोग इटली में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें इतालवी भाषा सीखनी होगी। मेलोनी ने कहा कि ऐसे लोगों को देश की संस्कृति समझनी होगी और नियमों का सम्मान करना होगा।बुर्का और नकाब पर रोक,हिजाब का जिक्र नहीं
इस दौरान अपने संबोधन में प्रस्ताव के बारे में बताते हुए उन्होंने बुर्का और नकाब का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने हिजाब का कोई उल्लेख नहीं किया। सरकार से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इसे कानून बनाने के लिए 60 दिनों के भीतर संसद की मंजूरी लेनी होगी। यानी फिलहाल यह सरकारी प्रस्ताव की घोषणा है,लागू हो चुका कानून नहीं।प्रवासन नीति पर मेलोनी का जोर
बता दें कि मेलोनी लंबे समय से इटली में प्रवासन और एकीकरण से जुड़े मुद्दों पर सख्त रुख अपनाती रही हैं। उनकी सरकार ने हाल के वर्षों में इसी दिशा में कई नीतियां पेश की हैं। ऐसे में यह कदम ऐसे समय आया है जब इटली में अगले साल आम चुनाव होने हैं।
