मक्का पैक्ट हुआ 'एक्टिव', सऊदी अरब में होगी संयुक्त बल की तैनाती, बढ़ते हूती हमलों के बाद PAK-तुर्किये ने लिया फैसला

, सऊदी अरब ने हूतियों पर मक्का-मदीना सहित कई शहरों पर हमले का आरोप लगाया है। रिपोर्टों के मुताबिक सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का-मदीना जैसे पवित्र स्थलों, राजधानी रियाद और अबहा, खमिस मुशैत, जिजान, नजरान, ताइफ और यानबू जैसे शहरों को निशाना बनाया गया है।

Mecca Pact: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के बढ़े हमलों के बाद मक्का पैक्ट 'एक्टिव' हो गया है। रियाद में आपात बैठक के बाद पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये संयुक्त रक्षा समझौता लागू करने पर सहमत हो गए हैं। अब इसके तहत सऊदी अरब में संयुक्त बल की तैनाती होगी। इस बीच, सऊदी अरब ने हूतियों पर मक्का-मदीना सहित कई शहरों पर हमले का आरोप लगाया है। रिपोर्टों के मुताबिक सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का-मदीना जैसे पवित्र स्थलों, राजधानी रियाद और अबहा, खमिस मुशैत, जिजान, नजरान, ताइफ और यानबू जैसे शहरों को निशाना बनाया गया है।

mecca pact

मक्का पैक्ट के तहत संयुक्त बल की होगी तैनाती।

सऊदी जहाजों को निशाना बनाए जाने का भी आरोप

मंत्रालय ने दक्षिणी लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी जहाजों को निशाना बनाए जाने का भी आरोप लगाया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने राज्य में नागरिकों तथा नागरिक और आर्थिक प्रतिष्ठानों को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला बताया है।

End of Feed