यूक्रेन के भीषण ड्रोन हमले से मॉस्को में तबाही, ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में होगी अहम मुलाकात

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना ने रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला (ड्रोन अटैक) किया।

Massive Ukrainian Drone Attack: रूसी संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमले करने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच न्यूयॉर्क में अहम मुलाकात होगी। मुलाकात का समय इसलिए अमह है कि क्योंकि यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना ने रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला (ड्रोन अटैक) किया। अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने रात भर में 1,000 से अधिक ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों ड्रोन का रुख सीधे राजधानी मॉस्को की ओर था। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब रूस में 3 दिवसीय संसदीय चुनावों (ड्युमा चुनाव) का अंतिम दिन था।

Trump Zelenskyy Meeting

डोनाल्ड ट्रंप से होगी जेलेंस्की की मुलाकात

जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप की होगी मुलाकात

इन हमलों के बीच आज न्यूयॉर्क में जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के मुलाकात होने जा रही है। इसे लेकर जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा- मैंने अभी राष्ट्रपति ट्रंप (@POTUS) से बात की। यह एक महत्वपूर्ण बातचीत थी, और हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। हम न्यूयॉर्क में मिलने के लिए सहमत हुए, और यह बैठक कई महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। कूटनीतिक प्रगति हो रही है। मैंने स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की कीव यात्रा के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। हमने प्रमुख विवरणों पर विस्तार से चर्चा की, और उन्होंने यूक्रेन की स्थिति को प्रत्यक्ष रूप से देखा। शांति का मार्ग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तनाव कम करने के उपायों और मूलभूत सुरक्षा मुद्दों - ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा - के समाधान के लिए विचार-विमर्श चल रहा है। हम अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

End of Feed