व्हाइट हाउस में ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट के नीचे बन रहा विशाल सैन्य परिसर, क्यों उठ रहे विरोध के सुर?

प ने फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिजॉर्ट से राष्ट्रीय राजधानी लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, सेना बॉलरूम के नीचे एक विशाल परिसर बना रही है, जो अभी निर्माणाधीन है...

Trumps White House Ballroom: अमेरिकी सेना व्हाइट हाउस में प्रस्तावित निजी वित्तपोषित बॉलरूम के नीचे एक विशाल भूमिगत सैन्य परिसर का निर्माण कर रही है, जिसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचकों ने कड़ा विरोध जताया है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के नीचे पहले से मौजूद राष्ट्रपति आपातकालीन परिचालन केंद्र (पीईओसी) को समय-समय पर उन्नत किया जाता रहा है। अब इसी के विस्तार और आधुनिकीकरण के तहत नया परिसर तैयार किया जा रहा है। पीईओसी की स्थापना दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुई थी।

US ballromm

व्हाइट हाउस के नीचे सैन्य परिसर बनाने की योजना (AI Image)

बॉलरूम के नीचे एक विशाल परिसर बना रही सेना

ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिजॉर्ट से राष्ट्रीय राजधानी लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, सेना बॉलरूम के नीचे एक विशाल परिसर बना रही है, जो अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि नया बॉलरूम बुलेटप्रूफ ग्लास और ड्रोन-रोधी डिजाइन जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय अतिथियों और बड़े आयोजनों, जैसे राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की मेजबानी हो सकेगी।

End of Feed