Bangladesh: ढाका एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में लगी भीषण आग, उड़ानें की गईं स्थगित

Bangladesh Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई जिसके बाद सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया। एयरपोर्ट के ऊपर धुएं का काला गुबार उठ रहा है और लपटें लगातार भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं।

Bangladesh Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई जिसके बाद सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया। एयरपोर्ट के ऊपर धुएं का काला गुबार उठ रहा है और लपटें भड़कती हुई दिखाई दीं। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

Bangladesh Fire

ढाका एयरपोर्ट में लगी भीषण आग (फोटो साभार: PTI)

आग बुझाने में जुटीं दमकल की दर्जनों गाड़ियां

बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAB) ने कहा कि हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दोपहर में आग लग गई, जिसके बाद दो दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया और अतिरिक्त टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं। अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने कहा, ‘‘हमें अपराह्न 2:30 बजे सूचना मिली और हमने एयरपोर्ट पर तैनात दमकल वाहनों की मदद के लिए और दमकल गाड़ियां भेजीं।’’

End of Feed