अमेरिका-इजरायल बैठक: गाजा प्लान पर उम्मीदें जगीं, लेकिन इजरायल ने नहीं दी कोई पक्की गारंटी

कुछ दिनों पहले नेतन्याहू ने अमेरिका समर्थित 15-सूत्री रोडमैप को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि हमास के हथियार डाले बिना इजरायली सेना पीछे नहीं हटेगी। नेतन्याहू के साथ हुई इस बैठक में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और 'बोर्ड ऑफ पीस' के निदेशक निकोले म्लादेनोव भी शामिल थे।

Marathon US-Israel meeting- अमेरिकी मध्यस्थ जारेड कुशनर और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सोमवार को हुई एक लंबी बैठक के बाद गाजा सीजफायर की संभावनाओं को लेकर तस्वीर अब भी पूरी तरह साफ नहीं है। बैठक के बाद अधिकारियों ने हल्की उम्मीद जताई है, लेकिन इजरायल ने अमेरिका के नए शांति प्रस्ताव पर कोई पक्का वादा नहीं किया है।

Netanayahu

गाजा प्लान पर कितनी प्रगति हुई ?

हमास की सहमति

हमास पहले ही अमरीका के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर चुका है। अमेरिकी वार्ताकारों ने इजरायल की इस मांग को स्वीकार कर लिया है कि तबाह हो चुके गाजा के पुनर्निर्माण से पहले हमास का पूरी तरह से विसैन्यीकरण होना जरूरी है। बैठक के दौरान इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि इजरायल गाजा के उन 60% हिस्सों से अपनी सेना हटाने पर सहमत हुआ है, जिन पर उसका फिलहाल कब्जा है। हमास ने इस शर्त पर दबाव बनाया था, जो वार्ता में मुख्य बाधा बनी हुई है।

End of Feed