Yemen Explosion: यमन में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
यमन में धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
क्या है पूरा मामला?
हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट शनिवार को बायदा प्रांत के जहेर जिले में हुआ। बयान के अनुसार, कम से कम 67 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 40 की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जलकर राख हुए वाहन
मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऑनलाइन प्रसारित फुटेज में भीषण आग दिखाई दे रही है। आग के कारण वाहन जलकर राख हो गए और आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आया।
विद्रोहियों के नियंत्रण वाली जगह पर हुआ धमाका
गौरतलब है कि बायदा प्रांत पर हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है, जो लंबे समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के साथ युद्ध लड़ रहे हैं। यहां पर 2014 में गृह युद्ध शुरू हुआ था, जब विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जिसकी वजह से सरकार को मजबूरन दक्षिण और सऊदी अरब की ओर भागना पड़ा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल करने की कोशिशों में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने मार्च 2015 में युद्ध में एंट्री ली, जिसे उस समय अमेरिका का भी समर्थन प्राप्त था। इस युद्ध में नागरिकों और विद्रोहियों सहित 1.5 लाख से ज्यादा लोग मारे गए और हाल के वर्षों में स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो गई है।
