दुनिया

Mexico Earthquake: मैक्सिको की धरती कांपी, 6.2 तीव्रता का आया भूकंप

Mexico Earthquake: मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आज सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन गंभीर नुकसान या जनहानि नहीं हुई। अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केन्द्र एक्विला के दक्षिणपूर्व में 21 किलोमीटर की दूरी पर कोलिमा और मिचोआकेन प्रांतों की सीमा के पास 34 किलोमीटर की गहराई पर था।

Image

भूकंप से थर्राया मैक्सिको

Photo : iStock

Mexico Earthquake: मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आज सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन गंभीर नुकसान या जनहानि नहीं हुई। अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केन्द्र एक्विला के दक्षिणपूर्व में 21 किलोमीटर की दूरी पर कोलिमा और मिचोआकेन प्रांतों की सीमा के पास 34 किलोमीटर की गहराई पर था।

क्या है पूरा मामला?

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया सीनबॉम ने 'एक्स' पर कहा कि भूकंप के बाद आपात प्रतिक्रिया दलों ने अपने प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने लिखा, ''कोई नई घटना नहीं हुई है।'' मैक्सिको के 'सोशल सेक्युरिटी इंस्टीट्यूट' ने कहा कि राजधानी मैक्सिको सिटी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मैक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे तक भूकंप के बाद के 329 झटके महसूस किए गए। उसने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.1 थी।

तिब्बत में आया विनाशकारी भूकंप

इससे पहले तिब्बत में आए विनाशकारी भूकंप ने 126 जिंदगियां लील ली थी और 188 लोग घायल हो गए। भूकंप माउंट एवरेस्ट और नेपाल की सीमा से लगभग 75 किलोमीटर दूर आया था। वहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटकों से घबराए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए थे। प्रारंभिक सर्वेक्षण के अनुसार 3,600 से अधिक मकान ढह गए थे। इतना ही नहीं भूकंप के बाद 500 से अधिक झटके दर्ज किए गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article