बांग्लादेश में नहीं सुधरे हालात, रॉक गायक जेम्स के मंच पर भीड़ ने फेंके ईंट-पत्थर; 20 छात्र घायल

Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश के फरीदपुर में मशहूर रॉक गायक जेम्स के संगीत समारोह को रद्द कर दिया गया है।कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के हमले और इसमें कम से कम 20 छात्रों के घायल होने के बाद यह कदम उठाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर सर्कल) अजमीर हुसैन ने कहा कि घायलों की वास्तविक संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश के फरीदपुर में मशहूर रॉक गायक जेम्स के संगीत समारोह को रद्द कर दिया गया है।कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के हमले और इसमें कम से कम 20 छात्रों के घायल होने के बाद यह कदम उठाया गया।

Bangladesh Security

बांग्लादेश में अभी नहीं सुधरे हालात (फाइल फोटो साभार: AP)

हिंदी फिल्मों में भी दिए हिट गाने

‘जेम्स’ के नाम से मशहूर बांग्लादेशी गायक-गीतकार फारूक महफूज अनम जेम्स ने कई 'हिट' हिंदी फिल्मों के गाने भी गाए हैं। भीड़ के हमले की घटना शुक्रवार रात को हुई। हाल के दिनों में देश में सांस्कृतिक संस्थानों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ढाका स्थित छायानट और उदिची शिल्पी गोष्ठी जैसे संगठनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई है।

End of Feed