कनाडा के टोरंटो में डेल्टा एयरलाइंस का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त; एयरपोर्ट पर दिखा उल्टा, 17 घायल

Toronto Plane Crash: टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। विमान में 76 यात्री समेत 80 लोग सवार थे। एयरपोर्ट ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

Toronto Plane Crash: कनाडा के टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। विमान में 76 यात्री समेत 80 लोग सवार थे।

Toronto Delta Flight

टोरंटो प्लेन क्रैश

कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान?

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह क्या थी? इसके बारे में छानबीन चल रही है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक, विमान मौसम की चरम स्थितियों की वजह से पलटा। कनाडा की मौसम सेवा के मुताबिक, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी और हवा की रफ्तार 51 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक थी। तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था।

End of Feed