भारत के आगे झुकी मालदीव सरकार, PM मोदी पर कमेंट करने वाले मंत्री सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 08:26 PM IST

Maldives Minister Mariyam Shiuna suspended: मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले जारी बयान में मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान से दूरी बना ली थी।

Maldives Minister Mariyam Shiuna suspended: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की मंत्री समेत तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब भारत ने मालदीव सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था।

PM Modi

मालदीव के तीन मंत्री सस्पेंड

मालदीव सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि टिप्पणियों के लिए ज़िम्मेदार सभी सरकारी अधिकारियों को उनके पद से तुरंत निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले जारी बयान में मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान से दूरी बना ली थी और कहा था कि सरकार ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।

End of Feed