थाईलैंड-श्रीलंका के बाद मलेशिया ने भी भारतीयों के लिए खोले दरवाजे, मिलेगी 30 दिनों की फ्री-वीजा एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 04:10 PM IST

Malaysia Free visa for Indian: मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा, मलेशिया आने वाले सभी पर्यटकों और आगंतुकों की प्रारंभिक जांच की जाएगी। सुरक्षा एक अलग मामला है। यदि किसी व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड हैं या किसी से आतंकवाद का खतरा है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Malaysia Free visa for Indian: थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब मलेशिया ने भी भारतीयों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक दिसंबर से भारतीय एवं चीनी नागरिकों को 30 दिन का वीजा मुक्त प्रवेश दिए जाने की घोषणा की है। इससे पहले पिछले सप्ताह थाईलैंड और श्रीलंका ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया था।

Malaysia PM

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि वर्तमान में खाड़ी देशों और तुर्किये व जॉर्डन सहित अन्य पश्चिम एशियाई देशों को यह सुविधा प्राप्त है। अब यह सुविधा भारत और चीन को भी दी जाएगी। मलेशिया देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार, इब्राहिम ने साथ ही कहा कि वीजा छूट के दौरान कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी।

End of Feed